भारत के प्रति व्यक्ति पर कर्ज 2014 के 42 हजार से बढ़ कर 4 लाख 80 हजार हुआ । डॉ सी पी राय 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ सी पी राय ने कहा है  कि 2014 में जब भारत की जनता ने बदलाव की उम्मीद में भाजपा और नरेंद्र मोदी को चुना, तब देश के हर व्यक्ति पर औसतन 42,000 रुपये का कर्ज था। लेकिन आज, 2025 में, आरएसएस के इशारे पर चलने वाली इस भाजपाई सरकार ने अपनी तथाकथित 'आर्थिक नीतियों' के दम पर हर भारतीय को 4.8 लाख रुपये के कर्ज के बोझ तले दबा दिया है। यह 11 गुना वृद्धि नहीं, बल्कि देश की जनता पर थोपा गया एक आर्थिक अत्याचार है। दूसरी ओर, अडानी और अंबानी जैसे चंद पूंजीपतियों की संपत्ति दिन दूनी, रात चौगुनी बढ़ रही है। अरबपतियों और करोड़पतियों की संख्या बढ़ रही है, जबकि गरीब और मध्यम वर्ग कर्ज, महंगाई और बेरोजगारी की चक्की में पिस रहा है। 

डॉ राय ने पूछा है कि यह कैसी तरक्की है, जो देश की 140 करोड़ जनता को तबाह कर रही है और मुट्ठी भर लोगों को अकूत संपत्ति का मालिक बना रही है?यह सरकार और इसका आरएसएस से प्रेरित एजेंडा देश को आर्थिक, सामाजिक और नैतिक रूप से बर्बाद कर रहा है। 
 
डॉ राय ने कहा है कि मोदी सरकार की नीतियां सिर्फ विफल नहीं हुईं, बल्कि ये देश को हर मोर्चे पर दशकों पीछे ले जा रही हैं। बेरोजगारी चरम पर है, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है, और भ्रष्टाचार ने हर संस्थान को खोखला कर दिया है। आरएसएस और भाजपा का यह गठजोड़ देश की एकता, समृद्धि और सामाजिक सद्भाव को तार-तार कर रहा है। 

डॉ सी पी राय ने कहा है कि मोदी जी की 'अमृतकाल' की हकीकत जनता देख रही है। यह 'अडानीकाल' और 'अंबानीकाल' है, जहां चंद पूंजीपतियों को देश का खजाना सौंप दिया गया है, और आम जनता को कर्ज, गरीबी और निराशा दी जा रही है। 
उत्तर प्रदेश की जनता अब जाग चुकी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा  को मिला झटका इसका सबूत है। 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता, गांव-गांव जाकर जनता को इस सच्चाई से अवगत कराएंगे कि यह सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की कठपुतली है। 
डॉ राय ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश कांग्रेस की ओर से स्पष्ट कहते हैं इस जनविरोधी, भ्रष्ट और अक्षम सरकार को तत्काल हटाना देश और जनता के हित में है। हम जनता के साथ मिलकर इस आरएसएस-भाजपा गठजोड़ को उखाड़ फेंकेंगे और एक ऐसी सरकार लाएंगे जो गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग के हितों को सर्वोपरि माने। यह देश नफरत और पूंजीपतियों का गुलाम नहीं बनेगा। हमारा संकल्प है: जनता के लिए, जनता के साथ, और जनता की सरकार!"